उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां प्रतिष्ठित स्कूल की प्रिंसिपल ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

रूद्रपुर न्यूज़- गत रात्रि ओमेक्स कालोनी निवासी नगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगा ली, परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे पूरे शहर में सनसनी मची हुई है।

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से किया हमला, महिला की मौत, दो गम्भीर।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती का ट्रांसपोर्ट का करनाल में ही कारोबार है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति सुयोग भारती एवं दो पुत्रियों के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात पायल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली। जब पायल के पति सुयोग भारती घर लौटे। उन्होंने पत्नी पायल भारती पत्नी को पंखे से दुपट्टे से बने फांसी के फंदे झूलता देख घबरा गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं, देखे तस्वीरें

जिस वक्त पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजन आनन फानन में पायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर- यहाँ रिटायर्ड सैनिक ने नदी में कूदकर दी जान, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव।

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। जिससे संभवतः स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी।