उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- आज देहरादून समेत इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, रहे सावधान।

उत्तराखंड मौसम अपडेट– आज राज्य के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां आज गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: पुलिस बैरिकेड से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलो में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: 5 साल में बने 89 स्थायी निवास व जाति प्रमाण पत्र निरस्त