उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल घास लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से किया घयाल, इस तरह महिला की बची जान

टनकपुर न्यूज़- टनकपुर में घास लेने बूम रेंज के जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही साथी महिलाओं के शोर मचाने और पत्थर से हमला करने के बाद बाघ जंगल में भाग गया। घायल महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर पर 21 टांके आए।

इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर परिजनों के आग्रह पर महिला को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

मंगलवार सुबह ऊचौलीगोठ गांव की गीता देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी रमेश सिंह दो अन्य महिलाओं जानकी देवी उम्र 36 वर्ष और पार्वती देवी उम्र 37 वर्ष के साथ घास लेने के लिए चार किमी दूर बूम रेंज के जंगल में गई थीं। इस दौरान बाघ ने गीता देवी पर हमला कर दिया। वही शोर सुनने के बाद कुछ दूरी पर घास काट रहीं साथी महिलाओं ने हिम्मत कर बाघ पर लकड़ी-पत्थर बरसाए। बाघ पीछे हटा लेकिन कुछ ही देर बाद उसने महिला पर दोबारा हमला किया और करीब चार मीटर तक गीता देवी को घसीटता हुआ ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी धामी सरकार

इधर गीता के साथ गईं महिलाओं ने भी हिम्मत नहीं हारी और पूर्णागिरि देवी के उद्घोष लगाने के साथ ही उन्होंने बाघ पर खूब पत्थर और लकड़ी से प्रहार किया, जिस पर बाघ पीछे हटा और जंगल की ओर भाग गया। दोनों महिलाएं किसी तरह गीता देवी को जंगल से बाहर सड़क तक लाईं। सूचना पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सिंह और कुछ अन्य लोग जख्मी गीता को उप जिला अस्पताल लाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

वही डॉ. आफताब ने बताया कि बाघ के पंजा मारने से महिला के सिर पर कई घाव बने हैं। उनके सिर पर 21 टांके आए हैं। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। घटना की जानकारी मिलने पर शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी, एसडीएम आकाश जोशी और विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार तुरंत अस्पताल पहुंचे।

चोटिल महिला के साथ गई जानकी देवी से मिली जानकारी के आधार पर रेंजर ने हमलावर जानवर के बाघ होने की आशंका जताई है। यह जंगल बूम रेंज की सीमा पर होने की वजह से शारदा के अलावा बूम के रेंजर गुलजार हुसैन ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- बिंदुखत्ता के घोड़ानाला रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा पहला अंडरपास, 26 फरवरी को पीएम मोदी वर्चुअल के माध्यम से करेंगे शिलान्यास

टनकपुर में बाघ के हमले को देखते हुए वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की नसीहत दी है। साथ ही कुछ दिनों तक जंगल जाने से बचने की अपील भी की गई है। रेंजर ने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। इधर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महर ने गश्त बढ़ाने के साथ सुरक्षा के सभी उपाय करने का अनुरोध किया है। बंदूक के कारतूस की गंध से बाघ के दूर जाने की दलील देते हुए हवाई फायर करवाने की वन विभाग से मांग की है।

वही महर का कहना है कि पूर्णागिरि मार्ग के दोनों तरफ जंगल होने से बाघ के फिर से सड़क पर आने के खतरे से बचने के लिए ये कदम उठाया जाए।