उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी एवं बरेली रोड क्षेत्र में आज (शनिवार) से 24 जुलाई तक रहेगी बिजली कटौती

लालकुआं न्यूज़- बरसात का समय होने के चलते क्षेत्र में लगातार आ रही आंधी तूफान से विद्युत लाइनों को कोई नुकसान ना हो इसी को लेकर विद्युत विभाग द्वारा आजकल लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की लॉपिंग की जा रही है।

 

 

इसी के तहत धौलाखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तमाम गांव में शनिवार से 24 जुलाई तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी, विद्युत उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत लाइनों को पेड़ों की टहनियों से बचाने के लिए उनकी छटाई का काम कल आज प्रातः से 24 जुलाई की शाम 5 बजे तक चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं जमीन की कीमत, इन चार जिलों में अधिक बढ़ाए गए सर्किल रेट

 

 

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रातः 10 बजे से डूंगरपुर फीडर, 2 बजे से 5 बजे तक हाथीखाल क्षेत्र, 21 जुलाई को हल्द्वानी क्षेत्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, एवं सोयाबीन फैक्ट्री क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे वर्ल्ड बैंक क्षेत्र,

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड वन विभाग में 58 अधिकारियों के हुए तबादले, लिस्ट हुई जारी

 

 

दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक इंडस्ट्रियल क्षेत्र, 23 जुलाई को प्रातः हल्दूचौड़ एवं दोपहर बाद हाथीखाल क्षेत्र में विद्युत कटौती की जाएगी, जबकि 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वर्ल्ड बैंक, हल्द्वानी, सोयाबीन फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल, हल्दूचौड़, हाथीखाल और डूंगरपुर क्षेत्र में विद्युत कटौती होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन दिन तक रेड और ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश – "अधिकारी 24×7 अलर्ट पर रहें"

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।