उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कार (UK 13 TA 1991) भीरी से औरिंग की ओर जा रही थी। शाम करीब 4 बजे हुए इस हादसे की सूचना देर से मिल पाने के कारण राहत और बचाव कार्य रात करीब 10 बजे शुरू हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नशे में डंपर दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने दबोचा; वाहन सीज, आरोपी गिरफ्तार

 

सूचना मिलते ही SDRF का कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। State Disaster Response Force (SDRF) की टीम पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची। अंधेरी रात और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के बीच टीम ने जोखिम भरे हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

खाई में गिरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिसे देखकर बचाव दल भी सन्न रह गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया। देर रात तक एक शव को सड़क तक पहुंचा दिया गया, जबकि अन्य दो शवों को निकालने का काम जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब बेटियों की तरह बेटों को भी मिलेगा महालक्ष्मी किट, धामी कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी

 

मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी औरिंग, अमित सिंह (35) पुत्र आनंद सिंह निवासी सुरसाल, और अंशुल (28) पुत्र धनपाल निवासी सुरसाल के रूप में हुई है। तीनों स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात जन-जन की प्रेरणा, एआई से बदलेगा भविष्य, यूसीसी उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री धामी

 

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रशासन और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…