उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

मन की बात जन-जन की प्रेरणा, एआई से बदलेगा भविष्य, यूसीसी उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ा प्रेरणा स्रोत है। यह कार्यक्रम समाज के ऐसे लोगों के असाधारण कार्यों को देश-दुनिया के सामने लाता है, जो सामान्य परिस्थितियों में रहकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी रविवार को दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुनने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवाचार, विज्ञान, तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई का प्रभाव हर क्षेत्र में दिखाई देगा और जो कार्य पहले कई दिनों या महीनों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही घंटों में संभव हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक खाई में गिरी; एक की मौत, चालक हिरासत में

 

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी एआई के प्रभावी उपयोग को लेकर विज्ञान, आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं, ताकि शासन, प्रशासन और आम जनता को तकनीक का अधिकतम लाभ मिल सके।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान एक साहसिक और दूरदर्शी फैसले लेने वाले राज्य के रूप में बनी है। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक वर्ष पूरे हो जाएंगे, जो उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) इन 6 IFS अधिकारियों की पदोन्नति किये जाने की, श्री राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का जो वादा किया गया था, उसे राज्य सरकार ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक सीमावर्ती राज्य है, जहां चारधाम स्थित हैं और गंगा व यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम स्थल भी यहीं है। सुरक्षा, सामाजिक समरसता और समानता की दृष्टि से राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान कानून का होना आवश्यक था, जिसे राज्य सरकार ने लागू कर दिखाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

 

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

 

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।