उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा, महिला की मौत, 7 घायल

टिहरी गढ़वाल में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर व्यासी-कोडियाला क्षेत्र के पास हुआ, जहां दिल्ली से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े सरियों से लदे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।

 

कार में कुल आठ लोग सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने अचानक सामने खड़े ट्रक को देखकर ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और सभी सवार अंदर फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजे गए एबीजी ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, सेंचुरी के सीईओ विजय कॉल सहित अधिकारी कर्मचारियों ने दी बधाई

 

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार की हालत बेहद खराब होने के कारण हाइड्रोलिक कटर और RR Saw की मदद से दरवाजों और बॉडी को काटकर सभी को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ नेतागिरी करने वालों के हौसले बुलंद, कुलपति की कुर्सी पर बैठ कर युवक ने फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया करी वायरल, अब जमकर हो रहा बवाल

 

हादसे में धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलबर सिंह), निवासी ग्राम निष्णी, पोस्ट कीर्तिनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

वहीं हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. चन्दन सिंह (32 वर्ष), पुत्र स्व. दिलबर सिंह
  2. शकुंतला देवी (48 वर्ष)
  3. सारदा (48 वर्ष)
  4. मीना देवी (32 वर्ष)
  5. उर्मिला देवी (38 वर्ष)
  6. प्रीति देवी (32 वर्ष)
  7. गोविन्द सिंह (चालक), पुत्र फूलचन्द, निवासी कोट ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल

 

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को लंबी ड्राइविंग के कारण नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सड़क चौड़ी होने के बावजूद वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: आज से शुरू ग्रीन कार्ड प्रक्रिया, बिना परमिट नहीं चलेगा कोई वाहन

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।