उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अलग-अलग सड़क हादसो में दो लोगों की मौत, 11 लोग घयाल, पढ़े पुरी खबर।

ऋषिकेश न्यूज़ – ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप बुलेरो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए। जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग ले जाया गया।

गुरुवार को तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। जिसमे महेश वर्मा (45) पुत्र रामदीन निवासी कस्बा बीसलपुर जिला पीलीभीत, धर्मपाल (30) पुत्र रामखेलावन निवासी उपरोक्त, महेंद्र (25), नरेश (25) पुत्र डोरीलाल निवासी उपरोक्त, रमेश (40) पुत्र जसवंत निवासी उपरोक्त और सोहन सिंह पुंडीर (28) पुत्र दानवीर पुंडीर निवासी ग्राम  चिलेडी पोस्ट थाती बडियार गढ़ टिहरी गढ़वाल को तत्काल देवप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया। सभी पीलीभीत से श्रीनगर काम करने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्य सचिव ने राज्य के स्कूलों के लिए जारी किए ये अहम निर्देश

वही उपचार के दौरान रमेश और सोहन सिंह की मौत हो गई है व अन्य चार का उपचार देवप्रयाग बागी अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। दूसरी ओर कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर बैरगांव के पास एक कार खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वेंडिंग जोन की फाइलें चल रही हैं, लेकिन ज़मीन पर अब तक नहीं दिखा समाधान

इस दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी लोग चौबट्टखाल के किलवास गांव से पूजा में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 30 वर्षों तक फर्जी दस्तावेज से सरकारी नौकरी का सुख भोगा, अब लग सकती है वाट, उत्‍तराखंड सिंचाई विभाग में चौंकाने वाला मामला