उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स और ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 8 घायल।

ऋषिकेश न्यूज़– यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप बीती रात्रि मैक्स और ट्रक की टक्कर में दो लोग की मौत और आठ लोग घायल हो गए। वही मैक्स में सवार सभी श्रद्धालु थे। जो केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस आ रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग, गूलर के पास एक मैक्स व ट्रक की आपस मे टक्कर होने से मैक्स में कुल सवार 10 लोग में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 सेवा से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। वही दोनों मृतकों के शव एसपीएस सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजे गए। यहां पोस्टमार्टम करके इनके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अवैध चरस के साथ लेडीस तस्कर हुई गिरफ्तार, हुआ मुकदमा दर्ज, पढ़े पूरी खबर।

मृतकों में आनंद कलवार पुत्र मोहन कलवार 22 वर्ष, निवासी दिल्ली और मैक्स चालक शामिल है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में विवेक कलवार निवासी बीरगंज नेपाल ,साहिल कलवार , रोहित, गुलशन कानू,अविनाथ कलवार, रंजन, आदित्य कानू सभी निवासी नेपाल, ट्रक चालक विकी, कलवार निवासी-वुलनी बेहड सहारनपुर यूपी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कुमाऊं आयुक्त के केम्प कार्यालय पहुंचे फरियादी, किया कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण, शहर के ब्याजिये कमिश्नर दीपक रावत की रडार पर, ब्याज पर पैसा देना अपराध

वही मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मैक्स में सभी श्रद्धालु सवार थे जो केदारनाथ के दर्शन करके ऋषिकेश लौट रहे थे और ट्रक श्रीनगर की ओर जा रहा था। बाबा के धाम में मत्था टेककर आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने 02 शराब तस्करों को अवैध शराब की तस्करी करते हुये किया गिरफ्तार