उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे समेत दो की मौत, एक घायल

पिथौरागढ़ न्यूज़- पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से तवाघाट जा रही कार रोगती पुल के जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सुमित कुवर उम्र 32 वर्ष निवासी खेला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो बच्चे आदित्य उम्र 12 वर्ष और स्पर्श उम्र 8 वर्ष घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 'मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, मुझे खोजने की कोशिश ना की जाए' नोट लिखकर छात्र हुआ लापता, पुलिस ने की जांच शुरू

 

सूचना मिलने पर 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवानों द्वारा रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया। जहा उपचार के दौरान आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खेत की भी मौत हो गई है, वही दूसरे घायल स्पर्श कुंवर पुत्र निक्कू कुंवर निवासी ग्राम खेला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर संदीप के द्वारा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ विजलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, राजस्व निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

वही पुलिस के द्वारा शव पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा करीब 10.30 बजे हुआ।