उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- उत्तराखंड आ रहे है सीएम योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रचार को देंगे धार, यहाँ करेंगे जनसभा को संबोधित

  • चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, श्रीनगर गढ़वाल व हल्द्वानी में करेंगे जनसभा को संबोधित।

उत्तराखंड- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हो गई हैं। भाजपा उनकी दो और जनसभा कराने का प्रयास कर रही है। योगी 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बिन्दुखत्ता में शिविर लगाकर सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं, काररोड में जल्द शुरू होगा निशुल्क कंप्यूटर सेंटर

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। योगी से पहले 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब परिवार रजिस्टर से भी बनेगा आयुष्मान कार्ड, सरकार ने फर्जी राशन कार्ड मामलों के बाद लिया फैसला

उनकी पहली जनसभा पूर्वाह्न 11.30 बजे गोचर में होगी। इसके बाद वह अपराह्न दो बजे लोहाघाट में चुनावी रैली करेंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां उनकी एक जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जिलाधिकारी ने भारी बारिश के मद्देनजर कल स्कूल बंद करने के जारी किये निर्देश।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इस जनसभा की इस तरह से रचना बनाई गई है कि इसमें तीन लोकसभा सीटों की 24 विधानसभा क्षेत्र के लोग आएंगे। पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है।