उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, 650 सीटों पर होगा दाखिला; 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

 

बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल के मुताबिक स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीएलएड में प्रवेश के लिए परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को प्रदेश के 29 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आधार पर मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों को डायट में डीएलएड प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ रेप के प्रयास में असफल होने पर आरोपी युवक ने महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

इस बार डीएलएड पाठ्यक्रम में कुल 650 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 325 सीटें और कला एवं वाणिज्य वर्ग के लिए 325 सीटें रखी गई हैं। प्रत्येक डायट में दोनों वर्गों के लिए 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विद्यालय परिसर के पास जली अवस्था में मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप

 

 

डीएलएड प्रशिक्षण के लिए प्रतिवर्ष 35 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। वहीं प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 300 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) फर्जी इंश्योरेंस कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

 

 

अभ्यर्थी डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।