उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दुकान में फटा गैस सिलेंडर, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

रुद्रप्रयाग न्यूज– रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ऊखीमठ बाजार की एक दुकान में अचानक लगी आग की चपेट में एक रसोई गैस सिलेंडर आ जाने से वह फट गया। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार सुबह लगभग चार बजे एक दुकान में आ लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन वर्षीय मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर घायल

आग लगने से दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामना व नगद कैश जलकर राख हो गया। यह घटना तहसील मुख्यालय के समीप ओंकारेश्वर वार्ड के चुन्नी गांव निवासी केशव सिंह की चाय की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे खाने-पीने के सामान के साथ ही डी फ्रिज भी जल गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर: जल्द कराएं ये काम, नहीं तो नवंबर से बंद हो जाएगा राशन

सिलेंडर फटने से हुए धमाके से दुकान का शटर लगभग बीस मीटर दूर तहसील रोड़ पर जा गिरा। पीड़ित दुकानदार केशव सिंह के अनुसार दुकान में तीस हजार रुपए नकद कैश रखा हुआ था, जिसमें तीन हजार रुपए जले हुए नोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- इंस्टा रील बना कर नाले में नहाने को कहा, पुलिस ने दबोचा, 5 हजार जुर्माना, माफीनामा भी लिखवाया

व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने बताया कि घटना की जानकारी थाना एवं तहसील प्रशासन ऊखीमठ को दे दी गई है। उन्होंने दुकान के लिए बैंक से लिया गया कर्ज माफ करने के साथ ही मुआवजा दिये जाने की मांग की है।