उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड Weather Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अगले 3 दिन का मौसम

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, देहरादून के घंटाघर, राजपुर, रायपुर, पटेल नगर और प्रेमनगर समेत ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में मौसम खराब बना हुआ है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- ताबड़तोड़ सड़क हादसों से दहला लालकुआं, फिर एक ही स्थान पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार ट्रक से टकराकर हुआ गंभीर रूप से घायल

 

 

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

 

 

विभाग ने 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले ने लिया नया मोड़, युवती के परिजन पहुंचे नैनीताल, तो हुआ नया खुलासा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

6 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

7 जून:
राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने किया Uttarakhand Global Summit के Logo व वेबसाइट लॉन्च, देहरादून में दिसंबर माह में होगा सम्मेलन, पढ़े विस्तार से

8 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर बिजली चमकने के समय न जाने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।