उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

38वें राष्ट्रीय खेल में जूडो के पहले दिन रोमांचक मुकाबले, उत्तराखंड ने जीते 3 पदक

  • जूडो के पहले दिन रोमांचक मुकाबले, उत्तराखंड ने जीते 3 पदक

38वें राष्ट्रीय खेल में जूडो प्रतियोगिताओं की शुरुआत शानदार रही, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। मेजबान राज्य उत्तराखंड ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किए।

 

 

महिला -48 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश की अस्मिता डे ने शानदार तकनीक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की आकांक्षा शिंदे ने रजत पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश की अंतिम यादव और पंजाब की पल्लवी को कांस्य पदक मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ( दुःखद खबर) सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

 

लड़कों के -60 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के लक्की ने रजत पदक हासिल किया, जबकि हरियाणा के अजय और उत्तर प्रदेश के मनी शर्मा को कांस्य पदक मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान के चौथे दिन मिले 12 अपात्र कार्ड धारक

 

-66 किग्रा लड़कों की प्रतियोगिता में गुजरात के रोहित ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के गर्वित ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि उत्तराखंड के आयुष मावरी और दिल्ली के अभिजीत मलिक ने कांस्य पदक हासिल किया।

 

महिला -52 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र की श्रद्धा चोपड़े ने स्वर्ण पदक जीता। गुजरात की महेरुके मकवाना ने रजत पदक हासिल किया, जबकि छत्तीसगढ़ की मेहक सिंह और मणिपुर की मतुलेइबी ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश में जल्द ही 1592 शिक्षकों की होगी भर्ती, पढ़े खबर

 

 

-73 किग्रा लड़कों के मुकाबले में सर्विसेज के अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखंड के प्रदीप रावत ने रजत पदक जीता, जबकि अरुणाचल प्रदेश के कामडोन बाई और गुजरात के विपुल चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया।