उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(गजब) यहां उप खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में नशे में पहुचा शिक्षक, शिक्षा विभाग में शिक्षक को किया निलंबित।

पौड़ी न्यूज़- उत्तराखंड के पौड़ी जिलेमें उप खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में नशे में शिक्षक पहुंच गया लिहाजा शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने खंड उप शिक्षा अधिकारी पाबों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गाल पर भी काटा, लोगों ने की धुनाई, हुआ गिरफ्तार।

दरअसल राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटोटी के सहायक अध्यापक मंगलवार को शराब पीकर कार्यालय आए, इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की । इसके अलावा बिना अनुमति के कार्यालय में उपस्थित होना भी आला अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, लिहाजा इस संबंध में रिपोर्ट कार्रवाई संस्तुति के साथ d.e.o. बेसिक को भेजी गई थी। जिसमें डीईओ ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पौड़ी से संबद्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, सीएम ने की घोषणा