उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड का लाल लेह में देश पर हुआ बलिदान, पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

उत्तराखंड के गैरसैंण में सारकोट गांव निवासी और सेना के बंगाल इंजीनियर में हवलदार बसुदेव सिंह पुत्र फतेसिंह ने सीमा पर बलिदान दे दिया। बलिदानी सैनिक का पार्थिव शरीर आज सुबह गांव पहुंचा तो पूरा शहर शोक में डूब गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बसुदेव जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- 7 करोड़ मिले पर फिर भी लोनिवि ने नहीं लगाए क्रैश बैरियर, सीएम धामी ने बैठाई जांच

 

 

सारकोट के पूर्व प्रधान राजे सिंह ने बताया बसुदेव करीब 13 साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में लेह में सेवारत थे। बताया कि अचानक 16 अगस्त को बसुदेव के पिता पूर्व सैनिक हवलदार फते सिंह को शाम 6 बजे यूनिट से हवलदार बसुदेव की निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना से मौत होने की खबर मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ साइकिल की साइड लगने पर बच्ची को मारा थप्पड़, परिजनों और आरोपियों में हुई मारपीट — तीन गिरफ्तार

 

 

खबर के बाद उनकी पत्नी नेहा देवी, माता माहेश्वरी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। करीब 31 साल के बसुदेव के दो पुत्र 6 तथा 2 साल के हैं। उनकी माता माहेश्वरी गत दो सालों से बीमारी के कारण बिस्तर पर लेटी जीवन झेल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बादल फटने से मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा, दरारें भी पड़ीं