उत्तराखण्डकुमाऊं,

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, निर्विरोध उप सचिव पर जानलेवा हमला, वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़- एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच शनिवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। कॉलेज परिसर के भीतर निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट पर कुछ छात्रों ने जमकर हमला कर दिया। इस हमले में मनोज बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से खून बहने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ रेलवे ने एक बार फिर शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र नेता संजय जोशी पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। सीओ और कोतवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- लापता नेहा उप्रेती की इस हालत में यहां से मिली लाश, पुलिस मौके पर पहुँची

 

 

इस हमले के बाद छात्र नेताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी छात्र पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गश्त के दौरान वनकर्मियों के सामने अचानक आए चार बाघ, वीडियो में देखें इसके बाद क्या हुआ?

 

 

एमबीपीजी कॉलेज में पहले से ही छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्साह और गहमागहमी का माहौल बना हुआ था, लेकिन इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।