विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं से जात-पात भुलाकर एकजुटता लाने का किया आह्वान

लालकुआं न्यूज़– राधे राधे सेवा समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के मौके पर पहुंची हिंदू विभूतियों ने हिंदू समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया, इस मौके पर विशेष कार्य करने वाले हिंदुओं को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता से ही भारत फिर से विश्व गुरु का स्थान हासिल कर सकता है, और देश में सामाजिक समरसता सद्भाव एवं सौहार्द का वातावरण तैयार होगा। यहां राष्ट्रीय सेविका समिति की उत्तराखंड प्रांत प्रमुख श्रीमती कमलेश बिष्ट, महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज, मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद और उत्तराखंड के प्रांत बल कार्य प्रमुख शील निधि ने अपने प्रवचनों से हिंदू समाज की एकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जात-पात और क्षेत्र-भाषा की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर समस्त हिंदू समाज को एक साथ खड़ा होना होगा तभी हम सनातन धर्म एवं संस्कृति को पल्लवित पोषित करते हुए भारत को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिलाएंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस अवसर पर हिंदुओं के उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि अब हिंदुओं की आबादी बढाने का समय आ गया है।
कार्यक्रम में संचालक संजीव शर्मा, बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला सह-कारवा राजकुमार, डॉ राजकुमार सेतिया, सुभाष नागर, चौधरी सर्वदमन सिंह, राधेश्याम यादव, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, संजय अरोड़ा, प्रेम नाथ पंडित, स्वामीनाथ पंडित, विनोद शर्मा विनोद श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे सम्मेलन का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया।








