उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का कहर: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेता

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 28 अप्रैल 2026 दोपहर 1:13 बजे से 29 अप्रैल 2026 दोपहर 1:13 बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के कई इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी की याचिका पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, बिजली विभाग को 30 हजार रुपये भुगतान के आदेश

 

 

विशेष रूप से पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, कपकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट और गंगोलीहाट समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में अचानक तेज बारिश और आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में सबसे अधिक निवेश करने वाली हरिद्वार जिले की 251 औद्योगिक इकाइयों को झटका, हुए अपात्र घोषित

 

 

प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों और यात्रियों को भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ भतीजे ने चाकू मारकर सगी चाची की करी हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

 

विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह का मौसम भूस्खलन और रास्तों के बाधित होने का कारण बन सकता है, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।