उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जिलों में आज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

 

विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के तहत कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और गिरने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को भी पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून और अल्मोड़ा में कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां घर पर गिरी आकाशीय बिजली, लाखो का नुकसान

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

19 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया चुनाव प्रचार, विधायक पूर्व विधायक पूर्व अध्यक्ष सहित ये रहे मौजूद

 

 

20 जून:
पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे। शेष पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

21 जून:
राज्य के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 10 वर्षीय के बच्चे को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर से बची जान

 

 

यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से रुकने से बचने की अपील की गई है।