उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बारिश का जोर, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; अगले दो दिन भारी बारिश का खतरा

 

 

दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

20 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) गृह जनपद में ही मिलेगी इन मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को तैनाती

21 जून: पांचों पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। शेष पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

22 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में फिर से गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर

 

 

मौसम विभाग ने संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।