उत्तराखण्डकुमाऊं,

सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे

हल्द्वानी न्यूज़- घूनी नंबर-2, कठघरिया में द ढाल सोसाइटी (एन असिस्टेंस फॉर लाइफ) की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 17 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को एडवोकेट सुनीति भट्ट ने प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां डीआईजी ने किए 6 दरोगा के तबादले

 

कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई मशीन संचालन के साथ कपड़ों की कटिंग, नाप, सिलाई और विभिन्न डिजाइन तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई के हुनर को रोजगार से जोड़ने तथा घर बैठे आय अर्जित करने के विभिन्न तरीकों की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल ईस्ट संकट का असर: भारत में LNG सप्लाई पर दबाव, सरकार का बड़ा आदेश—अब हर कंपनी देगी पूरा डेटा

 

 

इस अवसर पर एडवोकेट सुनीति भट्ट ने कहा कि महिलाओं के हाथ में हुनर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से सीखे गए हुनर का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

 

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र मिलने पर महिलाओं में उत्साह नजर आया।