उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल की नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

नैनीताल न्यूज- सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार दोपहर नैनीझील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ठंडी सड़क के पास झील में शव उतराता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर ब्रिटेन की महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ‘गिफ्ट’ और मनी-लॉन्ड्रिंग के नाम पर 58 लाख की ठगी

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे झील में नाव चला रहे चालकों की नजर पानी में उतराते एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -राज्य स्थापना दिवस के दिन रिलायंस ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की लूटपाट करने के दो आरोपियों की तस्वीर हुई सार्वजनिक, रखा 2 लाख का इनाम

 

 

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जिस मां ने दिया जन्म उसी माँ को बेटे ने उतारा मौत के घाट