उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा का आदेश जारी, जनवरी के तीसरे-चौथे सप्ताह में होंगे एग्जाम

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित किए जाने के बाद नैनीताल जिले में प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जीआर जायसवाल ने बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही बिन्दुखत्ता समीप देर रात्रि खनन सामग्री भरते पकड़े 2 टेक्टर ट्रॉली… पड़े पूरी खबर

 

 

सीईओ ने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर ही तैयार कराए जाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र में स्थित सभी स्कूलों में जनवरी के तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने बिना वैध अनुमति के संचालित स्टोन क्रेशर को सीज कर की और भी कार्यवाही

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से परिचित कराना और उनकी तैयारी का आकलन करना है, ताकि समय रहते कमजोरियों को दूर किया जा सके। सभी विद्यालयों को परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और अनुशासन को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- (दुखद) नवरात्रि में खरीदी थी कार, परिवार को लेकर पैतृक गांव जाते समय हो गया दर्दनाक हादसा, पूरा परिवार पल भर में समा गया मौत की आगोश में

 

शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद जिले के स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं।