उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट जारी, 11 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रहे मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि कई जिलों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई सुबह 11 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा कल, आज सभी परीक्षा केंद्र हुए सील; AI तकनीक से होगी निगरानी

 

विभाग के मुताबिक डोईवाला, कोटद्वार, पुरोला, देवप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हल्द्वानी, मुनस्यारी, जोशीमठ, पुलम सुमड़ा, सोनप्रयाग, कर्णप्रयाग, टनकपुर और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से समझौता नहीं, पुलिस व प्रशासन में तुरंत सुधार के आदेश

 

मौसम विभाग ने खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों, चारधाम यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं और खुले स्थानों पर काम कर रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 750 लोगों का सत्यापन, 93 पर चालान

 

प्रशासन को भी संभावित खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।