उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, दरांती और पत्थरों से किया हमला; 95 वर्षीय मां भी घायल

अल्मोड़ा न्यूज़- स्याल्दे ब्लॉक के बसई गांव के रतखेत तोक में शनिवार को मामूली विवाद के बाद 66 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 70 वर्षीय राजे सिंह ने तुलसी देवी पर दरांती और पत्थरों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

बताया गया कि तुलसी देवी करीब 40 वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं और अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की देखभाल करती थीं। शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान गांव का ही राजे सिंह अपने खेत में काम करने पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, युवती समेत दो की मौत, एक घायल

 

 

आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद राजे सिंह ने तुलसी देवी पर दरांती और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें आनन-फानन में स्याल्दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

बेटी को बचाने पहुंची 95 वर्षीय मां, वह भी घायल

बताया जा रहा है कि तुलसी देवी की चीख-पुकार सुनकर उनकी 95 वर्षीय मां धनुली देवी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने बुजुर्ग मां पर भी दरांती के पिछले हिस्से से वार कर दिया। चोट लगने के बाद धनुली देवी भी घायल होकर जमीन पर गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिलाओं पर घूंसे बरसाने का वीडियो वायरल, बचाव में उतरीं महिलाओं ने युवक को हाईवे पर पटककर पीटा; ईंट-पत्थर भी चले

 

 

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दरांती को भी कब्जे में लिया है।

 

 

वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी राजे सिंह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह समेत विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दो तेंदुओं का आतंक, महिला पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत

 

 

सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को स्याल्दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।