उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने थामा भाजपा का दामन, चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा

उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की।

बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष आपस मे, जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी, पास खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी लगाई आग, तीन घायल

मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा। ये सपना मोदीजी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामि हो सकती हैं। वहीं, आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - इन इलाकों में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी, 52 लोग हिरासत में

अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के बीजेपी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक