उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नदी किनारे चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने घात लगाकर किया दो बार हमला, पहले में बची महिला की जान, तो दूसरे में हुई मौत

चंपावत न्यूज़- बनबसा में तेंदुए के हमले में फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। तो ही साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(सरकारी जॉब) युवा हो जाओ तैयार, आने वाली है बंपर भर्ती

 

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पहाड़ से मलवा गिरने से साइड इंचार्ज की मलवे में दबकर हुई मौत, अन्य दो घायल....