उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 5 अगस्त 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 अगस्त को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की संभावना जताई गई है।

 

 

वर्तमान में जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नालों का जल स्तर बढ़ रहा है। साथ ही, पैदल रास्ते और सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन जैसी आपदा की भी आशंका बनी हुई है। इन सभी स्थितियों को देखते हुए और स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रुद्रपुर में बाढ़ जैसे हालात, डैम में पानी आने से स्थिति भयावह, 300 लोगों को सुरक्षित निकाला, 150 से ज्यादा मकानों में घुसा पानी

 

आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 22(H) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला प्रशासन ने 6 अगस्त 2025 (गुरुवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध संघ का ठेकाकर्मी भी निकला मुकेश बोरा का मददगार, पुलिस की गतिविधियां भी बताता रहा, हुआ मुकदमा दर्ज,

 

प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों, स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों से अपील की है कि वे आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें और मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना — लोकहित में लिया गया बड़ा फैसला