उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में Boating के लिए पूछना पड़ा महंगा, पर्यटकों ने नाविकों को पीटा… छह पर कार्रवाई

नैनीताल न्यूज़- सप्ताहांत और मां नंदा देवी महोत्सव के चलते नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। एक ओर शहर की मालरोड पर पर्यटकों और नाविकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई, वहीं दूसरी ओर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

नाव चलाने के लिए पूछा तो पर्यटकों ने की गालीगलौज

मालरोड क्षेत्र स्थित बोट स्टैंड पर कुछ नाविक पर्यटकों से नौका विहार के लिए पूछ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान राह चलते कुछ पर्यटक नाविकों से गालीगलौज करने लगे। नाविकों ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया और पर्यटकों ने नाविकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मौसम खराब होने के चलते पैदल मार्ग पर हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

 

 

घटना की सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले गई। पुलिस ने मामले में मारपीट और गालीगलौज करने के आरोप में शाहपुर कौशांबी, उत्तर प्रदेश निवासी कार्तिकेय सिंह, सुधांशु यादव, जय मिश्रा, वीर सिंह यादव, किशन सिंह और धनंजय सिंह के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है।

 

 

वीकेंड पर नैनीताल की सड़कें जाम

इधर, शनिवार को सुबह से ही नैनीताल में पर्यटकों के वाहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। मालरोड, तल्लीताल डांठ, मल्लीताल मस्जिद तिराहा और हाई कोर्ट मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ये होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, आदेश हुआ जारी

 

 

डीएसए मैदान में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण पर्यटक वाहनों का दबाव मेट्रोपोल और सूखाताल पार्किंग पर बढ़ गया। दोपहर बाद दोनों पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पर्यटक वाहन पार्किंग की तलाश में शहर में चक्कर काटते रहे। इससे यातायात व्यवस्था पर और दबाव बढ़ गया।

 

 

कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों से भी बढ़ा दबाव

शनिवार को कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके चलते भवाली से भूमियाधार तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नैनीताल शहर की प्रमुख सड़कें भी वाहनों के बढ़ते दबाव से प्रभावित रहीं और कई स्थानों पर यातायात धीमी गति से चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2024- उत्तराखंड को स्पेशल सहायता पैकेज, दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को लेकर सरकार करेगी मदद, सीएम धामी ने जताया आभार

 

 

 

एसपी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि वीकेंड को देखते हुए यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए भी अलग से यातायात व्यवस्था बनाई गई थी। हालांकि नैनीताल में पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने और पार्किंग स्थल फुल होने से कुछ समस्या आई। उन्होंने बताया कि देर शाम तक यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया था।