लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप: सुरेंद्र लोटनी

लालकुआं न्यूज़– नगर पंचायत लालकुआं के प्रांगण में 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्वरोजगार अभियान के तहत जागरूकता कैंप आयोजित किया जाएगा। नगरसेवक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नगर क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों से कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कैंप में स्वरोजगार शुरू करने और मौजूदा काम को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
लोटनी ने कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए यह कैंप उपयोगी रहेगा। कैंप में योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ऋण प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया जा सकेगा। उन्होंने युवाओं, माताओं-बहनों, व्यापारियों और स्वरोजगार करने वाले लोगों से निर्धारित समय पर नगर पंचायत परिसर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से लोग अपनी आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। नगरवासियों को उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए।








