Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डदेश

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, SBI ने कहा- पहले निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली- देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे बैंक शाखाओं में होने वाले कामकाज पर असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की सलाह दी है।

 

 

हड़ताल से पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण ग्राहकों को लगातार पांच दिनों तक शाखा से जुड़ी सामान्य बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि 30 सितंबर को बैंकों का अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी होता है, जिससे इस अवधि में शाखा आधारित कामकाज प्रभावित होने की संभावना बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने जारी की इन 39 लोकसभा सीटों की पहली लिस्ट जाने किसे कहां से मिला टिकट

 

 

SBI ने ग्राहकों से कहा है कि कैश, चेक, दस्तावेज जमा करने, बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं हड़ताल शुरू होने से पहले पूरी कर लें। बैंक ने हालांकि यह भी कहा है कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं जारी रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर अलग-अलग शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

 

 

इन सेवाओं का कर सकते हैं इस्तेमाल

हड़ताल के दौरान SBI ग्राहकों को ATM और Automated Deposit and Withdrawal Machine (ADWM) का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है। इसके अलावा कुछ सेवाओं के लिए Customer Service Point (CSP) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां बैंक से छुट्टी लेकर निकले कर्मचारी की इस हालत में मिली लाश

 

 

ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बिल और अन्य भुगतान करने तथा रोजमर्रा के बैंकिंग कामों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, YONO और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। 11 सितंबर की पिछली हड़ताल के दौरान भी शाखा स्तर पर कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जबकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहीं।

 

 

हालांकि, हर बैंकिंग काम ऑनलाइन नहीं किया जा सकता। लोन प्रोसेसिंग, दस्तावेजों की जांच, कागजी कार्रवाई, चेक से जुड़ी कुछ प्रक्रियाएं और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं में देरी हो सकती है। इसलिए जिन ग्राहकों को इन सेवाओं की जरूरत है, उनके लिए हड़ताल से पहले बैंक शाखा का काम निपटा लेना जरूरी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी में रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ किया विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक।

 

 

UFBU की ओर से हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 11 सितंबर को भी देशव्यापी हड़ताल हो चुकी है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। यूनियनों ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया है।