उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव

लालकुआं न्यूज़- नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मोटाहल्दू क्षेत्र की जयपुर बीसा ग्रामसभा के गंगारामपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाली विवाहिता का शव घर के पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ोतरी, अब वीरांगनाओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये।

 

 

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि मृतका की पहचान रूपा पलड़िया (25 वर्ष) पत्नी विजय पलड़िया के रूप में हुई है। दंपति अपने दो मासूम बच्चों, 7 वर्षीय बेटे और 5 वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहते थे। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि पति अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नए साल पर 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे

 

 

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार, कोतवाल बृजमोहन राणा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञ उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 64.47 ग्राम चरस और 25.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।