उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 64.47 ग्राम चरस और 25.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामनगर न्यूज़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 64.47 ग्राम चरस और 25.43 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

एसएसपी के निर्देश पर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में 13 फरवरी 2026 को कोतवाली रामनगर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती गुलरघट्टी धोबी घाट में चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्या खत्म होने वाली है 12‑लाख की टैक्स छूट? वित्त मंत्री ने संसद में नया आयकर बिल पेश किया

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दीपक कश्यप उर्फ काली (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र कश्यप, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 64.47 ग्राम चरस और 25.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 की तैयारियां तेज: 234.55 करोड़ की 34 स्थायी परियोजनाओं का शिलान्यास, हरिद्वार को मिलेगा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर

 

इस संबंध में कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 39/2026 धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं—

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ऑपरेशन कालनेमि बना देशव्यापी चर्चा का विषय, CM धामी की मुहिम को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन

FIR संख्या 644/20 धारा 8/21 NDPS Act
FIR संख्या 691/21 धारा 8/20 NDPS Act
FIR संख्या 461/23 धारा 8/20 NDPS Act

 

पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 संजय सिंह, का0 संजय कुमार और का0 महबूब आलम शामिल रहे।

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।