उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे थे दोहरी पेंशन, कैग ने शासन से 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके 1377 कर्मचारी नियमों को दरकिनार करते हुए दोहरी पेंशन का लाभ लेते पाए गए हैं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की डाटा विश्लेषण और क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में यह गंभीर अनियमितता सामने आई है।

 

कैग ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा एवं विधवा पेंशन) और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली नियमित पेंशन के डाटा का आधार नंबर के माध्यम से मिलान किया। जांच में खुलासा हुआ कि 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकारी पेंशन के साथ-साथ वृद्धा या विधवा पेंशन का भी लाभ उठा रहे हैं, जबकि नियमानुसार कोई भी सेवानिवृत्त कर्मचारी दूसरी पेंशन का पात्र नहीं होता।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- IG राजीव स्वरूप ने उत्तराखंड पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर और 31 दारोगाओं के किये तबादले

 

कैग ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और वित्त विभाग को पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि दोहरी पेंशन लेना नियमों का उल्लंघन है और संबंधित मामलों में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पंखे से लटके मिले महिला समेत दो लोगों के शव, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 

वहीं, समाज कल्याण निदेशालय का कहना है कि फिलहाल यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस पर समाज कल्याण निदेशक संदीप तिवारी ने कहा,
“सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दोहरी पेंशन लेने का मामला अभी समाज कल्याण निदेशालय के पास नहीं आया है। जैसे ही कैग या शासन की ओर से यह प्रकरण औपचारिक रूप से प्राप्त होगा, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूकेपीएससी ने इन दो नई भर्तियों की जारी की अपडेट

 

कैग की इस रिपोर्ट के बाद शासन स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है और माना जा रहा है कि जल्द ही संबंधित लाभार्थियों की पहचान कर उनसे अवैध रूप से ली गई पेंशन की वसूली और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।