उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

सेंचुरी का पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम, पंतनगर विश्वविद्यालय में लगाएंगे 2 लाख पौधे

लालकुआँ न्यूज़- लालकुआँ नगर में स्थित सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर, लालकुआँ तथा गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर के मध्य विश्वविद्यालय की 200 एकड़ भूमि पर यूकेलिप्टस वृक्षारोपण करने हेतु सहमति पत्र पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कौल एवम् विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० मनमोहन सिंह चौहान की उपस्थिति में डॉ पंकज शुक्ला नियंत्रक ने हस्ताक्षर किये।इस भूमि पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा क्लोनल विधि से विकसित लगभग 2 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 12वीं में 93.8% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया


इस वृक्षारोपण से विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान के छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में भी मदद मिलेगी एवम् विश्वविद्यालय के आय में भी वृद्धि होगी। भविष्य में वृक्षारोपण के क्षेत्रफल में प्रतिवर्ष वृद्धि की जायेगी। इस वृक्षारोपण से सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर को कच्चे माल के रूप में लकड़ी की उपलब्धता आंशिक रूप से सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी से अधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करने के बाद डीएम ने जारी किया अधिकारियों के लिए अलर्ट, नैनीताल हाईवे बंद, अल्मोड़ा भी बंद करने के निर्देश, देखे वीडियो


वही इस अवसर पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के एचआर हेड डॉ अरूण प्रकाश पाण्डेय, महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, मुकुल रोहतगी, रविन्द्र कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एसपी सिंह, डॉ० अरविन्द तोमर, डॉ० सलिल तिवारी, डॉ0 जयन्त सिंह सहित कई वैज्ञानिक एवम् अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में आयोजित नशे के खिलाफ संगोष्ठी में छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक।