उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- निकाय चुनाव में 250 वाहन, यात्रियों को होगी परेशानी

हल्द्वानी न्यूज़- नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। इस बार जिले में चुनाव संपन्न कराने के लिए 250 वाहनों को अधिग्रहित किया जाएगा।

 

इसमें अधिकांश वाहन अधिग्रहित कर लिए गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। दरअसल, जिले में हल्द्वानी नगर निगम, नगर पालिका रामनगर, कालाढूंगी, नैनीताल, भीमताल, भवाली के अलावा लालकुआं नगर पंचायत के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है। वहीं रामनगर, नैनीताल एवं एमबी इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को मतगणना होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) मौसम का ताजा अपडेट, यहां होगी बारिश हिमपात और शीतलहर

मतदान केन्द्रों में कर्मचारियों एवं चुनाव सामग्री को छोड़ने एवं लाने के लिए वाहनों को लगाया जाता है। आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने बताया कि जिले में निकाय चुनाव के लिए 150 मैक्स वाहन एवं 100 केएमओयू की बस अधिग्रहित की जाएंगी। इनमें से अधिकांश कर ली गई हैं। कुछ का उपयोग भी किया जा रहा है। 22 से 25 जनवरी तक सभी वाहनों का प्रयोग आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा को लेकर हल्द्वानी में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से रहेगा प्रभावी