उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

नैनीताल न्यूज- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां नयना देवी से राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, चार घंटे तक अटकी रही जान, वीडियो

 

 

मां नयना देवी मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शिक्षक ने छात्र को डंडे से इतना पीटा की टूट गई हाथ की हड्डी..पढ़िये

 

 

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया, आदेश जारी

 

 

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय नैनीताल प्रवास के तहत यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।