उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

यहां डेरी कर्मी की उसके साथी ने करी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार हुआ मुकदमा दर्ज

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में लोग अब सुरक्षित नहीं रहे। यहां देहरादून जनपद के पटेलनगर स्थित मुस्लिम बस्ती में डेयरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की उसके साथ ही काम करने वाले साथी ने निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए डेयरी मालिक राशिद ने पहले तो इसे सड़क हादसा बताया। वही इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अफजाल निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर और सुरेश निवासी नन्हेड़ा सहारनपुर कारगी चौक स्थित मुस्लिम बस्ती राशिद डेयरी में काम करते थे। दोनों ही लोग डेयरी के ऊपर बने कमरों में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) अब प्रदेश के 117 मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत, मदरसों के भी लागू होगा एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात दोनों ने साथ में बैठकर पहले तो काफी शराब पी, उसके बाद दोनों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की सुरेश ने अफजाल के सिर, मुँह और पैर पर लकड़ी के पट्टे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि आरोपी सारी रात उसी कमरे में सुरेश के शव के साथ रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गड़बड़ी की शिकायत पर सीएम धामी ने लिया एक्शन, अवकाश के दिन भी सचिवालय खुलवाकर जारी किए ये आदेश

पूछताछ में यह भी पता चला कि यह मामला हत्या का है पुलिस ने आरोपित डेयरी मालिक राशिद और हत्यारोपी सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।