अपर महाधिवक्ता पुष्पा भट्ट ने अवंतिका कुंज देवी मंदिर में की पूजा

लालकुआं न्यूज़- उत्तराखंड हाईकोर्ट की अपर महाधिवक्ता श्रीमती पुष्पा भट्ट ने रविवार को लालकुआं पहुंचकर मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचकर उन्होंने देवी मंदिर एवं शिवालय में विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने पूजा संपन्न कराई।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पुष्पा भट्ट ने कहा कि नैनीताल के प्रवेश द्वार पर स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आकर उन्हें विशेष शांति का अनुभव होता है। यहां के दर्शन आस्था और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, चंद्रा खाती, पारितोष बिष्ट, रणवीर सिंह खाती, विनय रजवार, साहिल कुमार, हेमू बिष्ट, तनु बिष्ट समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।








