उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पत्नी से झगड़े के बाद शराबी युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, एक घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा

हरिद्वार न्यूज़- पथरी थाना क्षेत्र में शनिवार को फिल्म शोले के ‘वीरू’ के ड्रामे जैसी घटना देखने को मिली, जब पत्नी से विवाद के बाद गांव का एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं कोतवाली पुलिस ने 04 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले स्थिति को नियंत्रित किया और फिर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान युवक ऊपर बैठकर हंगामा करता रहा, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना रहा।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमिका के बुलावे पर आधी रात पहुंचा युवक, सुबह घर पहुंची मौत की खबर"

लगातार समझाइश और पुलिस के संयमित प्रयासों के बाद युवक आखिरकार मोबाइल टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। नीचे आने के बाद पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने युवक की पत्नी से भी बातचीत कर दोनों को आपसी समझदारी से विवाद सुलझाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नशे में डंपर दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने दबोचा; वाहन सीज, आरोपी गिरफ्तार

 

करीब एक घंटे तक चली इस घटना के कारण गांव में हड़कंप मचा रहा, हालांकि युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।