उत्तराखण्डकुमाऊं,

शिव नाम चराचर जगत का आधार- साध्वी सोमा भारती

लालकुआं न्यूज़– दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय भगवान शिव कथा के दूसरे दिन व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती ने कहा कि शिव नाम ही चराचर जगत का आधार है, और शिव नाम की महिमा अपरंपार है।

 

 

उन्होंने कहा जो शिव कथा सुनता है वह प्रेत योनि में जाने के बाद भी प्रेत योनि से मुक्त हो जाता है, उन्होंने कहा कि भगवान शिव का आशुतोष नाम भी है जो सारे दुखों को दूर करते हैं, और सबका कल्याण करते हैं, भगवान शिव का गुणगान ही चराचर जगत में कल्याण का मार्ग है, इसलिए शिव नाम का जप निरन्तर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतियोगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह वर्धन के साथ प्रतिभा निखरती है- अजय भट्ट

 

 

इस मौके पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला, तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कथा के दौरान बीच-बीच में विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कुंभ और मीन राशि वालों को आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

 

उक्त कथा शाम 3:30 बजे से देर शाम 7 बजे तक चली। अंत में महा आरती के साथ-साथ प्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

इस मौके पर कथा के आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान और समाज सेवी राजकुमार सेतिया ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) एक बार फिर डोली उत्तराखंड की धरती, अब यहां महसूस किये गए भूकंप के झटके....

 

 

इस अवसर पर दिब्य ज्योति जागृती संस्थान की नवजोत भारती, अनीता भारती, रितु भारती, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नरेश चौधरी, रामपाल शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, सरदार हरबंस सिंह, अनिल गिरी समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।