उत्तराखण्डकुमाऊं,

पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में श्रीदेव सुमन बलिदान दिवस पर हुईं विविध प्रतियोगिताएं

लालकुआं न्यूज़– पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में शुक्रवार को प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट की अध्यक्षता में अमर शहीद श्रीदेव सुमन का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को श्रीदेव सुमन के जीवन, संघर्ष और बलिदान से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- यहाँ छोटा हाथी से हरियाणा ब्रांड शराब की 102 पेटी के साथ दबोचा तस्कर

 

कार्यक्रम के तहत पोस्टर, निबंध, चित्रकला, कविता एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

 

 

विद्यालय में बैगलेस डे भी मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए चारों ओर पत्थरों की घेराबंदी की। साथ ही गायन एवं बैंड प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा साक्षी तिवारी एवं प्रवक्ता बीना मेहरा ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 23 जनवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सभी राजकीय और निजी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

 

 

इस अवसर पर कल्पना जोशी, देवश्री मनराल, रीता लसपाल, अभिलाषा कीर्ति, हंसा पांडेय, जया आर्या, नीता भट्ट, मोनिका किलकोटी, कंचन पांडेय, कमला जोशी, हैमा फुलारा, हेमा पंत तथा पंकज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी उपलब्धि)एलबीएस की बबीता लेंगी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा।