उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में 7 से 11 अप्रैल तक 5 दिवसीय शिव कथा का आयोजन

लालकुआं क्षेत्र में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 07 से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 5 दिवसीय भगवान शिव कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह धार्मिक आयोजन अंबेडकर पार्क, वार्ड नंबर-1 में होगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 15 अगस्त से फर्जी नंबर प्लेट, हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएगा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

इस अवसर पर लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अब स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर होगी कार्यवाही, एसएसपी ने दिये ये निर्देश..

 

 

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शिव कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। कथा का वाचन व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती जी द्वारा किया जाएगा, जो अपने प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगी। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ी कार्यवाही: सात कुख्यात आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, डीएम कोर्ट का सख्त आदेश