उत्तराखण्ड

लालकुआँ- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में धूमधाम से मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस, सीईओ अजय गुप्ता ने क्षेत्रवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

लालकुआँ न्यूज़-  लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल ने आज मिल परिसर में बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस पावन अवसर पर मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया और फिर सामूहिक राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए गये।

 

 

अपने सम्बोधन में सीईओ अजय गुप्ता ने सर्वप्रथम आजादी के दीवानों का भावपूर्ण स्मरण किया और सेंचुरी मिल परिवार समेत समस्त क्षेत्रवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की खुशहाली की कामना भी की।

 

 

श्री गुप्ता ने इस मौके पर गुलामी की त्रासदी व भारत के विभाजन की भयावह विभीषिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत बड़े व कड़े संघर्षों के बाद आजाद हुआ और धीरे – धीरे ही सही लेकिन एक बार फिर अपने पथ पर आगे बढ़ कर आज अपने पुराने गौरव को पुनः प्राप्त करने की स्थिति में खड़ा है।
श्री गुप्ता ने राष्ट्र के निर्माण व विकास में उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत के नव निर्माण में आदित्य बिड़ला समूह के ऐतिहासिक योगदान को सारा देश जानता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

 

उन्होंने कहा राष्ट्र के निर्माण की इस यात्रा में आदित्य बिरला ग्रुप आज भी लगातार अपना शानदार योगदान कर रहा है। इस महान योगदान का जितना भी गुणगान किया जाये शायद वह कम होगा। सीईओ अजय गुप्ता ने उपस्थित मिल प्रबन्धन, कार्मिक व उनके परिवारीजनों को परिश्रम व अनुशासन की महत्ता बताते हुए कहा कि किसी भी समाज व राष्ट्र की समृद्धि के लिए आपसी एकता, आत्म अनुशासन व ईमानदारी के साथ कठिन परिश्रम बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि आदित्य बिरला समूह संघर्ष व अनुशासन का शानदार उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहां छात्रों को पीटना प्रधानाध्यापिका को पड़ा भारी, हुए निलंबित के आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर।

 

इस अवसर पर उन्होंनें कहा स्वतन्त्रता सर्वोत्तम उपहार है। स्वतन्त्रता का वास्तविक रूप है।जिम्मेदारी, निरंतर कर्मशीलता, आज का यह दिवस हमारे लिए खास महत्व रखता है। श्री अजय गुप्ता ने मिल के कर्मचारियो, अधिकारियों सहित कारखानें से जुडे तमाम लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षों के कठोर संघर्ष के बाद भारत माता की धरती पर 15 अगस्त 1947 को स्वतन्त्रता रुपी सूर्य का उदय हुआ। इसी समय से आदित्य बिरला ग्रुप भी विकास के पथ पर अग्रसर हुई इस दिन वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से हमारे देश को आजादी मिली। कहा भारतीय स्वतन्त्रता दिवस के इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन की महानता अपने आप में अदितीय है।परतन्त्रता की बेडियां टूटी हमारे देश में नये जीवन का संचार हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) तबादले से नाराज एक आईएएस के इस्तीफे की खबर।

 

भारतभूमि के महान् क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए विराट संघर्ष किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता है उन्हीं की बदौलत आज हम 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

आज के आयोजित कार्यक्रम में श्री महेंद्र कुमार हरित (मुख्य वित्त अधिकारी), श्री अमित गंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (परचेज) श्री अरविंद कुमार त्यागी, सहायक उपाध्यक्ष (प्रोसेस), श्री मृत्युंजय पांडेय, सहायक उपाध्यक्ष (सिविल), श्री मुकुल रोहतगी, वरिष्ठ महाप्रबंधक (रॉ मैटेरियल), श्री नरेश चंद्रा, वरिष्ठ महाप्रबंधक (पर्यावरण) एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण तथा विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव, श्री अरुण प्रकाश पांडेय, संयुक्त अध्यक्ष (एच0आर0 एंड आई0आर0) द्वारा पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री एस0के0 वाजपेयी, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) द्वारा किया गया।