एलबीएस में विकसित भारत पर प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

लालकुआं न्यूज़- एलबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत@2047’ विषय पर निबंध, चित्रकला, भाषण, खेल और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और प्राचार्य डॉ सीमा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीएड के छात्र-छात्राओं ने डॉ शुभ्रा कांडपाल के नेतृत्व में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सामने लाना और दूसरों को प्रेरित करना है। प्राचार्य डॉ सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने अभियान की जानकारी दी, जबकि संयोजक डॉ भावना मेहरा ने प्रतियोगिताओं के बारे में बताया।
प्रतियोगिताओं में आँचल, संध्या, सरिता जोशी, गीता चौबे, शिवानी, मुस्कान वर्मा, दिव्या दानू, कशिश जोशी, खुशबू गंगवार, ज्योति, प्रियंका, कविता, पूर्णिमा, प्रिया, करन बुधलाकोटी, मीनाक्षी पाठक, पूर्णिमा गंगवार, ज्योति जोशी, पुष्पा जोशी, कशिश, अंजली, श्वेता, रोहित चंदोला,
रक्षित तिवारी, मुस्कान, कोमल बिष्ट, अमित कुमार, नेहा खोलिया, यस जोशी, सावन मेहता, कन्हैया भट्ट, पवन कुमार, क्षितिज जोशी, सागर सिंह, अभिषेक सिंह, कमल गढ़िया और नितिन बिष्ट सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ कमला पंत, डॉ पंकज कुमार, डॉ आरके सिंह, डॉ बीना मथेला, डॉ टीसी पांडे, डॉ कविता बिष्ट, डॉ शुभ्रा कांडपाल,
डॉ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉbकृष्ण कुमार, डॉ कल्पना शाह, डॉ हेमलता गोस्वामी, डॉ रीता दुर्गापाल, डॉ गीता भट्ट, डॉ कमला पांडे, डॉ हेम चंद्र पांडे, डॉ अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ प्रदीप मंडल, डॉ भूपिंदर औलख, डॉ अंजुम अली, डॉ भावना पांडे, डॉ सूरज पाल सिंह, डॉ अभिषेक पंत, डॉ चंद्रकांता, डॉ नीता, डॉ जय प्रकाश पंवार, डॉ आशीष कुमार, गिरीश चंद्र पांडे, हरीश जोशी, कमला,
भावना, राकेश, जयपाल, सुमित और शंकर सहित शिक्षक, कर्मचारी, छात्रसंघ पदाधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।










