उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयक होंगे पेश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा का तृतीय सत्र शुरू होगा। दो दिवसीय सत्र 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। लोकभवन से स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधानसभा सत्र की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश कर सकती है।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन को लेकर विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है। सत्र के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- डीएम ने जिलास्तरीय पार्किंग समिति की ली बैठक, जिले में चार अस्थायी पार्किंग बनाएं जाने के दिए निर्देश साथ अतिक्रमण वाले इलाकों को चिह्नित कर चालानी कार्रवाई की जाए

 

 

कैबिनेट बैठक में लिया गया था फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में हुई कैबिनेट बैठक में इसी महीने के अंतिम सप्ताह में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। बैठक के दौरान कैबिनेट के कई सदस्यों ने सत्र गैरसैंण में आयोजित करने पर जोर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का नशे के धंधेबाजो को दो टूक- शहर छोड़ दो या धंधा

 

 

कैबिनेट ने विधानसभा सत्र की अवधि और स्थान निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण में सत्र आयोजित करने पर सहमति दी और प्रस्ताव स्वीकृति के लिए लोकभवन भेजा गया।

 

 

लोकभवन की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी

लोकभवन से मंगलवार को स्वीकृति मिलने के बाद विधानसभा सत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। अब 27 अक्टूबर से गैरसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- मुकेश बोरा की मदद करने वाली नेता-अफसर पति के खिलाफ भी होगा एक्शन, रेप-पॉक्सो ऐक्ट में दर्ज केस

 

 

सत्र के दौरान अनुपूरक बजट और अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को लेकर सरकार की ओर से प्रस्ताव सदन में रखे जाने की संभावना है। ऐसे में सत्र के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे और सदन में होने वाली कार्यवाही पर सबकी नजरें रहेंगी।