उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनी झील में कूदकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान, बहन को वीडियो कॉल कर कहा- अब नहीं बचूंगा

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नैनी झील में छलांग लगाकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पाषाण देवी मंदिर के पास झील में शव तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल तल्लीताल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए बी.डी. पांडे अस्पताल भेज दिया है।

 

 

मृतक की पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले वह मानसिक तनाव में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात ठंडी सड़क क्षेत्र में मनीष को किसी से फोन पर तेज आवाज में बहस करते हुए देखा और सुना गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां टैक्सी चालक को आयकर विभाग से आया 5 करोड़ का रिकवरी नोटिस, मामला जान होंगे हैरान

 

 

बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद मनीष ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही। इसके बाद उसने फोन काट दिया और नैनी झील में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- एक सप्ताह पूर्व लापता हुए बिन्दुखत्ता निवासी ग्रामीण की यहाँ मिली लाश

 

 

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने फांसी गधेरा क्षेत्र स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास झील में शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही एएसआई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झील से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

 

 

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते इस जिले में कल 20 जुलाई को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी के निर्देश जारी

 

 

तल्लीताल थाना पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाली जा रही है ताकि अंतिम समय में हुई बातचीत की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।