उत्तराखण्डगढ़वाल,

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में थर्माकोल के एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटो मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, देखे वीडियो

रुड़की न्यूज़- रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में थर्माकोल के एक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं है

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, झारखंड कनेक्शन और आपराधिक अतीत फिर चर्चा में

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, इस मेडिकल अधिकारी को 20 हजार की घूस लेते पकड़ा

बताया जा रहा है की फैक्टरी में मटेरियल पैकिंग समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।  उधर, सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया आग का कारण का शार्ट सर्किट लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव